Punjab News: Rapper Badshah का सराहनीय कदम, बाढ़ पीड़ित परिवार को खुद नये घर की सौंपी चाबी, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसर। पंजाब भर में आई भीषण बाढ़ की वजह से लाखों लोग प्रभावित हो गये थे। जिसके बाद मदद के लिए जिले के अजनाला क्षेत्र के गांव पैड़ेवाल में मशहूर रैपर और सिंगर बादशाह ने इंसानियत की मिसाल पेश की। बाढ़ से प्रभावित एक जरूरतमंद परिवार के लिए उन्होंने नया घर बनवाया और उसकी चाबी खुद परिवार को सौंपीं। इस मौके पर उनकी मां अविनाश कौर भी उनके साथ मौजूद रहीं।

बाढ़ में उजड़ गया था परिवार का आशियाना
बताया जा रहा है कि हाल ही में आई बाढ़ के कारण इस परिवार का घर पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे वे बेघर हो गए थे। ऐसे मुश्किल समय में बादशाह ने आगे बढ़कर परिवार के लिए पक्का और सुरक्षित घर बनवाने का फैसला लिया।

मां अविनाश कौर बोलीं – घर मिलना सबसे बड़ी खुशी
बादशाह की मां अविनाश कौर ने कहा कि अगर किसी इंसान के सिर से छत चली जाए तो मानो सब कुछ खत्म हो जाता है। उन्होंने कहा कि जब किसी को दोबारा घर मिल जाता है, तो उससे बड़ी खुशी और कुछ नहीं होती। उन्हें इस बात की खुशी है कि उनके बेटे को यह सेवा करने का अवसर मिला।

बादशाह बोले – जरूरतमंदों की मदद करना हमारी जिम्मेदारी
इस मौके पर बादशाह ने कहा कि उन्हें बेहद खुशी महसूस हो रही है कि वे इस परिवार को एक सुरक्षित छत दे पाए। उन्होंने कहा कि समाज में जो लोग सक्षम हैं, उन्हें आगे आकर जरूरतमंदों की मदद जरूर करनी चाहिए। बादशाह ने कहा कि जब पंजाब में बाढ़ के हालात बने थे, तब उन्हें पूरा भरोसा था कि पंजाबी लोग एक-दूसरे के साथ मजबूती से खड़े होंगे।

खालसा एड का भी किया जिक्र
बादशाह ने बताया कि इस सेवा कार्य में खालसा एड ने उन्हें सही रास्ता दिखाया और मदद का माध्यम बना। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल समय में पंजाब के लगभग सभी सिंगर और कलाकार पंजाब के साथ खड़े हैं। गांव पहुंचकर उन्हें ऐसा लगा जैसे वे अपने ही घर आए हों।

गांववासियों ने जताया आभार
इस नेक कार्य पर गांव के लोगों ने बादशाह और उनके परिवार का दिल से धन्यवाद किया। वहीं, बादशाह की मां ने भी इस सेवा कार्य पर संतोष जताते हुए कहा कि उन्हें अपने परिवार पर गर्व महसूस हो रहा है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *