भीषण सड़क हादसे में 16 लोगों की मौत, बस की बॉडी में फंसे लोग

Written by

in

नई दिल्लीः इंडोनेशिया के मुख्य द्वीप जावा में एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। आए दिन कहीं न कहीं रोड एक्सीडेंट्स के मामले सामने आते रहते हैं। अब इंडोनेशिया में भीषण बस एक्सीडेंट का एक मामला सामने आया है। इंडोनेशिया के जावा आइलैंड प्रांत में आज, सोमवार, 22 दिसंबर को तड़के सुबह यात्रियों से भरी एक बस का भीषण एक्सीडेंट हो गया। बस दुर्घटना में 16 लोगों की मौत हो गई।

वहीं दावा किया जा रहा है कि मृतकों का आंकड़ा बढ़ सकता है। मिली जानकारी के अनुसार 34 लोगों को ले जा रही बस टोल रोड पर बेकाबू हो गई और एक कंक्रीट बैरियर से टकराकर पलट गई। यह इंटर-प्रोविंस बस राजधानी जकार्ता से देश के प्राचीन शाही शहर योग्याकार्ता जा रही थी, तभी यह पलट गई। सेंट्रल जावा के सेमारंग शहर में क्राप्याक टोलवे पर एक घुमावदार एग्जिट रैंप में घुसते वक्त बस पलट गई। तेज टक्कर से कई यात्री बाहर गिर गए और बस की बॉडी में फंस गए।

पुलिस और बचाव दल दुर्घटना के करीब 40 मिनट बाद मौके पर पहुंचे। मौके पर ही छह यात्रियों के शव बरामद किए गए। अस्पताल ले जाते समय या इलाज के दौरान 10 और लोगों की मौत हो गई। 2 निकटवर्ती अस्पतालों में भर्ती 18 घायलों में पांच की हालत गंभीर है जबकि 13 की स्थिति गंभीर बनी हुई है। इंडोनेशिया की टीवी रिपोर्टों में दिखाया गया कि पीले रंग की बस एक तरफ पलट गई है। राष्ट्रीय खोज और बचाव एजेंसी के कर्मी, पुलिस और राहगीर बस को घेरकर खड़े हैं जबकि एम्बुलेंस पीड़ितों और मृतकों को दुर्घटनास्थल से दूर ले जा रही थी।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *