Punjab News: इस देश से कई भारतीय हुए डिपोर्ट, यात्रियों से मिले सासंद औजला का आया बयान, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः विदेशों में पंजाबियों को डिपोर्ट करने का सिलसिला जारी है। अमेरिका से भारी संख्या में भारतीयों सहित पंजाबियों को डिपोर्ट पहले ही किया जा चुका है। वहीं इस बार मलेशिया सरकार ने पंजाबियों समेत कई भारतीयों को डिपोर्ट किया है। जहां पंजाबियों समेत कई भारतीय डिपोर्ट होकर अमृतसर एयरपोर्ट पहुंचे है। वहीं भारतीयों के डिपोर्ट होने के मामले में अमृतसर से कांग्रेस सासंद गुरजीत सिंह औजला मीडिया के सामने आए।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

ਮਲੇਸ਼ੀਆ ਤੋਂ ਡਿਪੋਰਟ ਹੋ ਕੇ ਵਾਪਸ ਆਏ ਪੰਜਾਬੀ ਨੌਜਵਾਨਾਂ ਨਾਲ ਬਦਸਲੂਕੀ ਦੇ ਗੰਭੀਰ ਦੋਸ਼

जहां युवाओं ने सासंद से कहा कि मलेशिया में उनके साथ अमानवीय टॉर्चर भी किया गया। औजला ने कहा कि इन युवाओं ने उन्हें बताया कि वे टूरिस्ट और रोजगार वीजा पर वहां गए थे, लेकिन उन्हें मलेशिया एयरपोर्ट पर ही रोक दिया गया। वहां मलेशिया सरकार और एयरपोर्ट अधिकारियों ने उनके साथ बहुत गलत बर्ताव किया, यहां तक ​​कि अमानवीय टॉर्चर भी किया गया। औजला ने कहा कि ऐसे मामलों में ज्यादातर पंजाबी कम्युनिटी को खास तौर पर टारगेट किया जा रहा है।

उन्होंने इस घटना की कड़ी निंदा की और कहा कि हम विदेशी धरती पर किसी भी भारतीय नागरिक के साथ ऐसा बर्ताव कभी बर्दाश्त नहीं करेंगे। सासंद ने युवाओं से कल उनके ऑफिस आने को कहा और यह भी बताया कि उनकी समस्याएं सुनने के बाद वे जल्द ही यह मामला केंद्रीय विदेश मंत्री एस जयशंकर के ध्यान में लाएंगे। साथ ही, इस गंभीर मामले पर मलेशिया में भारतीय दूतावास से तुरंत बात की जाएगी, ताकि भविष्य में किसी भारतीय का ऐसा अपमान दोबारा न हो। उन्होंने कहा कि हम देश के युवाओं के सम्मान, सुरक्षा और अधिकारों के लिए हमेशा डटे रहेंगे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *