कांगड़ा सहकारी ग्रामीण विकास बैंक सीमित की 31 वीं शाखा का विधिवत उदघाटन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: मैहतपुर में कांगड़ा सहकारी प्राथमिक कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक सीमित की 31 वीं शाखा का बैंक के चेयरमैन रामचंद्र पठानिया ने विधिवत उदघाटन किया। इस मौके पर ऊना सदर के पूर्व विधायक सतपाल सिंह रायजादा भी उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त बैंक के महाप्रबंधक अनिल कुमार ने चेयरमैन का स्वागत किया तथा बैंक के द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में जानकारी दी। इस अवसर पर बैंक के चेयरमैन राम चंद्र पठानिया ने अपने संबोधन में बताया कि बैंक इसी वित्तीय वर्ष में चार अन्य शाखाएं जिला कांगड़ा में पचरुखी, ज्वालाजी व कांगड़ा तथा जिला हमीरपुर के ज़ाहू में खोलने जा रहा है। जिससे बैंक के वितीय तौर पर मजबूती मिलेगी, इस मौके पर बैंक के निदेशक रोशन लाल शर्मा, जगमेल सिंह ठाकुर, अरविंद चक्रवर्ती, सतीश कुमार, ओम प्रकाश कटोच, प्रदेश कांग्रेस के पूर्व सदस्य बोधराज भारद्वाज, प्रदेश महिला कांग्रेस की श्वेता ठाकुर, ऊना ब्लॉक महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा शर्मा, मैहतपुर शहरी कांग्रेस के अध्यक्ष रविश ठाकुर, मैहतपुर महिला कांग्रेस की पूर्व शहरी अध्यक्ष पूजा शर्मा, ऊना ब्लॉक कांग्रेस के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल भारद्वाज, मुनीश भारद्वाज, हरदीप सिंह, शाम लाल चौधरी इत्यादि उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *