भविष्य को लेकर चिंतित हुए महाभारत फेम एक्टर, Premanand Maharaj से पूछे सवाल, देखें वीडियो

Written by

in

धर्म: वृंदावन के प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज से आए दिन लोगों मिलने के लिए जाते हैं। उनके अनमोल विचार हर किसी की जिंदगी बदल देते हैं। अब हाल ही में उनके प्रवचनों को सुनने के लिए महाभारत के दुर्योधन के एक्टर अर्पित रांका पहुंचे। उन्होंने महाराज को प्रणाम किया और उनसे आशीर्वाद भी लिया। सोशल मीडिया पर एक्टर अर्पित रांका का प्रेमानंद महाराज से हुई मुलाकात का एक वीडियो भी वायरल हुआ है।
 
View this post on Instagram
 

A post shared by Encounter News (@encounter.news)

भविष्य को लेकर चिंतित हैं एक्टर

एक्टर अर्पित रांका ने प्रेमानंद महाराज से मुलाकात के दौरान अपनी दुविधा बताई। एक्टर ने कहा कि – ‘इतने खलनायकों के रोल किए हैं। कभी दुर्योधन, कभी कंस तो कभी रावण बना हूं। मेरा सवाल ये है कि काम के बीच मिलने की यात्रा होती है कि नया रोल मिले वो बड़ा कठिन हो जाता है। उसमें मन विचलित भी हो जाता है और भविष्य की चिंता होने लगती है। बच्चों की चिंता से मन में नेगेटिव विचार आने लगते हैं’। इसका जवाब देते हुए प्रेमानंद महाराज ने कहा कि – ‘नाम जप करो यदि खाली समय में नाम जप करोगे तो उससे आपको बहुत ही बल मिलेगा। भगवान विश्वात्मा ने बिना किसी की मदद के पूरी सृष्टि प्रकट की है। वही इसका पालन-पोषण भी कर रहे हैं। जो भगवान अनगिनत ब्रह्मांडों को संभाल सकते हैं उनके लिए हमारी छोटी सी परेशानी कोई बड़ी बात नहीं है। अगर हमारा मन भगवान से जुड़ा रहेगा तो जीवन की कई मुश्किलें अपने आप आसान होने लग जाएगी’।

मैं आपसे मिलना चाहता था

एक्टर ने आगे कहा कि – ‘मैं कहीं पर भी होता हूं तो सुंदरकांड का पाठ करता हूं और मैंने जीवन में कभी मांसाहार या नशे का सेवन नहीं किया है। यदि आप स्वस्थ रहें मेरी बस यही इच्छा है क्योंकि आप अपने शब्दों से पूरे संसार में बदलाव लाए हैं। गुरुदेव मैं आपसे काफी समय से मिलना चाहता था और आज मुझे साक्षात दर्शन हो गए। मैं बहुत ही सौभाग्यशाली हूं’। इसका जवाब देते हुए प्रेमानंद ने कहा कि – ‘आपके ऊपर भगवान की बड़ी कृपा है। जीवन में उन्नतिशील बनने के लिए नाम-जप कीजिए। व्यायाम जरुर करते रहिए क्योंकि व्यायाम शरीर को हष्ट-पुष्ट बनाता है। नाम जप से मन स्वस्थ रहेगा और व्यायाम से शरीर स्वस्थ रहेगा। विश्व का भरण पोषण करने वाले भगवान अपने जनों की रक्षा करते हैं। वो सब व्यवस्था करते हैं। चिंता करने आप कमजोर हो जाएंगे और भगवत चिंतन करके आनंदित रहेंगे इसलिए हमेशा नाम-जप करते ही रहिए’।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *