शादी समारोह में 2 भाइयों में विवाद, छोटे ने बड़े के पेट में मारा चाकू, आंतें बाहर आई

Written by

in

छत्तीसगढ़ः शादी समारोह के दौरान 2 भाइयों के बीच विवाद हो गया। शराब के नशे में छोटे भाई ने बड़े भाई के पेट पर चाकू से वार किया। जिससे उसके पेट की आंतें बाहर आ गई थीं, गंभीर हालत में घायल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना 22 दिसंबर को छावनी थाना क्षेत्र के कैंप-2 के मोची मोहल्ले में हुई, बताया जा रहा है मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था। उस वक्त शादी वाले घर में कई रिश्तेदार भी मौजूद थे।

पुलिस ने आरोपी भाई को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के अनुसार कैम्प-2 स्थित एक घर में विवाह समारोह चल रहा था। परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शादी की खुशियों में शामिल थे। इसी दौरान दो सगे भाइयों के बीच किसी मामूली बात को लेकर कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, दोनों भाईयों के बीच विवाद तेजी से बढ़ता चला गया। गुस्से में आकर छोटे भाई अजय कोलते ने चाकू निकाल लिया और बड़े भाई विजय कोलते के पेट में जोरदार वार कर दिया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *