Jalandhar News: Mech Choice Tools Factory पर गिरेंगी गाज, 3 की मौत को लेकर DSP का आया बयान, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: धोगड़ी रोड़ पर मैक च्वाइस टूल की फैक्टरी में हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी, वहीं कई लोग घायल हो गए। इस मामले को लेकर डीएसपी डी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि बीते दिन 2 बजे आदमपुर थाने की पुलिस को सूचना मिली थी कि भोगपुर फैक्टरी में कंटेनर कर्मियों पर गिर गया। इस घटना में सिमी, चंचल रानी और अनिता देवी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि इस मामले में कार्रवाई की जा रही है, वहीं घटना को लेकर जांच की जा रही है। वहीं लोगों द्वारा घटना को लेकर रोष पाए जाने को लेकर डीएसपी ने कहा कि घटना में जो भी दोषी पाया गया, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

वहीं मृतकों के परिवार वालों को इंसाफ दिलाने डीएसपी ने कहा कि पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद एफआईआर दर्ज की जाएगी। बता दें कि बीते दिन फैक्टरी अंदर स्थापित स्टील फ्रेम का रैक अचानक गिर गया, जिसके कारण लगभग 15 फीट की ऊंचाई पर रखे लोहे के औजारों के लगभग 60 से 70 बक्से नीचे गिर गए। हादसे में गंभीर रूप से घायल 3 महिला कामगारों को तत्काल फोर्टिस अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

दूसरी ओर इस हादसे को लेकर नेता देर रात थाना भोगपुर में डीएसपी और एसएचओ से मिले। उनका कहना है कि फैक्टरी में हुए हादसे में 3 की मौत हो गई, जबकि 7 लोग घायल हुए है। उन्होंने कहा कि फैक्टरी की ओर से उन्हें सही बात बताई नहीं जा रही है। व्यक्ति ने कहा कि इस घटना में एक महिला के पति की पहले की मौत हो चुकी है और उसके 2 बच्चे है। उन्होंने कहा कि अगर इस मामले में उचित कार्रवाई नहीं होती तो वह अगल एक्शन लेंगे और धरना लगाने पर मजबूर होंगे। व्यक्ति ने अपील की है कि अगर पुलिस द्वारा फैक्टरी के खिलाफ जल्द बनती कार्रवाई की जाए और परिवार को इंसाफ दिलाया जाए।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *