Jalandhar News: मशहूर कलाकार शाहकोटी के अंतिम दर्शन करने पहुंचे ADC सहित कई कलाकार, देखें Live

जालंधर, ENS: जालंधर: मशहूर बॉलीवुड सिंगर मास्टर सलीम के पिता व उस्ताद पूरन शाहकोटी का 23 दिसंबर को निधन हो गया था। पूरन शाह कोटी को आज जालंधर में सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा। शाहकोटी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। वहीं आज शाहकोटी के अंतिम दर्शन करने के लिए एडीसी जसबीर सिंह, डीसीपी नरेश डोगरा, गायक हंसराज, युवराज हंस, गुरलेज अख्तर, फिरोज खान, कंठ कलेर, मुकेश अनायत सहित कई दिग्गज कलाकार पहुंचे। इस दौरान मीडिया के सामने मास्टर सलीम आज फिर से भावुक हो गए और वह पिता को याद करते हुए रोने लगे।

मीडिया से बात करते हुए एडीसी ने कहा कि शाहकोटी के निधन काफी दुखदाई खबर है। वह पंजाब की इंडस्ट्री के मशहूर कलाकार थे और उन्होंने पंजाब की इंडस्ट्री को आगे बढ़ाया है। वहीं डीसीपी नरेश डोगरा ने कहा कि वह पंजाब ही नहीं बल्कि भारत के स्टार थे, उनके निधन से पुलिस अधिकारी भी शोक में है। उन्होंने कहा कि आज सभी उनके अंतिम दर्शन करने पहुंचे है। वहीं कंठ कलेर ने कहा कि शाहकोटी उनके गुरू है और वह उनके साथ पुरानी यादों को याद कर रहे है। अचानक उनके दुनियां से चले जाने से संगीत इंडस्ट्री को काफी नुकसान हुआ है।

परमात्मा उन्हें अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को दुखी की घड़ी सहने की शक्ति प्रदान करें। जी-खान ने कहाकि वह खुद उनके बच्चे है। उन्होंने कहा कि आज एक सदीं का कलाकार इस दुनियां को अलविदा कह गया। उन्होंने कहा कि वह उनकी बातों से वह काफी हंसते थे। इस दौरान उनके साथ बिताएं पलों को याद करते हुए कहा कि एक दिन वह कहते थे कि अगर तेरा एबीसीडी सब पूरा हो गया तो फिर क्या करेंगा तो मैंने कहा कि उस्ताद जी हम दोबारा से उड़ा ऐड़ा शुरू कर लेंगे और वह इस बात पर हंसने लग गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *