जानकारी मुताबिक, स्कूटर पर 2 युवक आए। इसके बाद पीछे बैठा युवक उतरा और उसने अपने पीठ पीछे लोहे की दात छुपा रखी थी। सीसीटीवी मुताबिक, गली में वो पहले इधर उधर देखता है। इसी बीच सामने से गेट खुलता है और एक युवती बाहर आती है। स्कूटर चला रहा युवक भी उतर कर गेट पर खड़े युवक की तरफ जाता है और युवती से बहस करने लगता है। गली में तब दो तीन महिलाएं व एक अन्य व्यक्ति भी गुजर रहे थे। युवती से बहस करके युवक बाहर की तरफ आया इतने में युवती ने व गली से गुजर रहे व्यक्ति व महिलाओं ने उस पर हमला कर दिया। देखते देखते बड़ी संख्या में लोग आए और उन्हें युवक को घेर कर पीटा और वह जमीन पर गिर गया। फिर एक महिला उसे बचाने आई तो उसे भी पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद एक के बाद एक पुरुष, महिलाएं व बच्चे आए और आपस में लड़ने लगे। लड़ाई के दौरान महिलाएं एक दूसरे के बाल खींचकर जमीन पर घसीटती रही और देखते ही देखते महिलाएं एक दूसरे पर डंडों से भी वार करने लगी। इस दौरान महिलाएं व युवक दूसरे पक्ष के लोगों को ललकारते रहे। हालांकि तब उनके पक्ष के लोग ही उन्हें रोकते हुए दिखे। इस दौरान कुछ लोगों को गंभीर चोटें भी आई और उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। जांच में सामने आया है कि विवाद मकान मालिक और किराएदारों में हुआ था। दरअसल, न्यू दीप नगर में मुराली लाल के पिता ने अपना घर किराए पर दिया है। मुराली लाल के पिता की मौत हो गई और उसके बाद उसने किराएदारों को मकान खाली करने के लिए कहा। उसका अपने भाई के साथ भी इस प्रोपर्टी को लेकर विवाद चल रहा है। किराएदारों का आरोप है कि जब उन्होंने मकान खाली नहीं किया तो मुरारी लाल ने बिजली पानी का कनेक्शन तक कटवा दिया। यहीं से दोनों पक्षों में विवाद की शुरुआत हुई। करीब पांच छह दिन पहले से यह विवाद चल रहा है। दोनों पक्ष एक दूसरे के खिलाफ पहले ही अलग अलग अफसरों को शिकायते दे चुके हैं। किराएदार अंजू ने बताया कि मकान मालिक ने उन्हें मकान खाली करने के लिए नहीं कहा और सीधे कोर्ट का नोटिस दे दिया। दो महीने से हमारे कमरे का बिजली पानी कनेक्शन कटवा दिया है। मेरी बेटी और एक अन्य महिला को उन्होंने पीटा है। उधर मकान मालिक मुरारी लाल का कहना है कि किराएदार उनका मकान खाली नहीं कर रहे हैं और अब उन्होंने मिलकर मेरे बेटे पर हमला किया है। इस हमले में बेटे को बुरे तरीके से पीटा। घर में महिलाओं को भी पीटा है। उन्होंने बताया कि इस मामले में शिकायत पुलिस को दी है।मकान खाली करवाने को लेकर वि-वाद, दो पक्षों में चले ईं-ट-प-त्थर और डं-डे#EncounterNews #LatestNews #twitter #viral #latestupdate pic.twitter.com/meRNyWJRhL
— Encounter India (@Encounter_India) December 23, 2025
Punjab News: मकान खाली करवाने को लेकर विवाद, दो पक्षों में चले ईंट-पत्थर और डंडे, देखें CCTV

लुधियानाः हैबोवाल के न्यू दीप नगर में मकान मालिक व किराएदार के बीच विवाद का मामला सामने आया है। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि उनकी लड़ाई सड़क तक आ गई। दोनों पक्षों में लड़ाई की एक CCTV फुटेज सामने आई है। फुटेज में साफ दिख रहा है कि किस तरह दोनों पक्ष एक दूसरे पर डंडों व हथियारों से हमला कर रहे हैं।
Leave a Reply