महाविद्यालय ऊना में पचपनवी वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: राजकीय महाविद्यालय ऊना में आज पचपनवी वार्षिक एथलेटिक्स मीट का आयोजन किया गया। जिसके मुख्य अतिथि राजकीय महाविद्यालय खड्ड के उपप्राचार्य डॉक्टर रवि राज रहे। कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने शॉल और टोपी पहनाकर उनका स्वागत किया। खड्ड कॉलेज के उपप्राचार्य ने अपने संबोधन में खेल के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों से आव्हान किया कि खेलों में ज्यादा से ज्यादा भाग लेना चाहिए, पढ़ाई के साथ साथ खेल हमारे जीवन का अभिन्न अंग है जिससे हमारा शारीरिक और मानसिक स्तर पर विकास होता है।

स्थानीय महाविद्यालय की प्राचार्या डॉक्टर मीता शर्मा ने अपने संबोधन में विद्यार्थियों से खेलों के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि खिलाड़ियों के लिए अनुशासन पहली प्राथमिकता होनी चाहिए ।खेलों से सर्वांगीण विकास होता है जिससे सभी बच्चों को ज्यादा से ज्यादा खेलों में भाग लेना चाहिए। खेल से व्यक्तिगत विकास के साथ साथ सामाजिक विकास की भावना भी पैदा होती है। इस अवसर पर प्रतियोगिता के सेकेट्री डॉक्टर विपुल गौतम ने समापन समारोह में सभी प्राध्यापकगण और बच्चों का अभिवादन किया। प्रतियोगिता का विवरण इस प्रकार है।

100 मीटर रेस (बॉयज) में प्रथम स्थान पर वंश ठाकुर द्वितीय स्थान पर सारांश तृतीय स्थान पर युवराज रहे। 100 मीटर रेस (गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर अंकिता द्वितीय स्थान पर विशाली तृतीय स्थान पर तनीषा  रहे।

200 मीटर रेस (बॉयज) में प्रथम स्थान पर युवराज  द्वितीय स्थान पर सुशांत तृतीय स्थान पर अर्जुन रहे। 200 मीटर रेस (गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर अंकिता द्वितीय स्थान पर दिव्या तृतीय स्थान पर मनप्रीत रहे।

400 मीटर रेस (बॉयज) में प्रथम स्थान पर सुशांत द्वितीय स्थान पर अर्जुन तृतीय स्थान पर नितिन बैंस रहे। 400 मीटर रेस (गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर ज्योति द्वितीय स्थान पर काजल देवी तृतीय स्थान पर खुशी राणा रहे।

800 मीटर रेस (बॉयज) में प्रथम स्थान पर  नवजीत सिंह द्वितीय स्थान पर सौरव ठाकुर तृतीय स्थान पर मनप्रीत  रहे । 800 मीटर रेस (गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर ज्योति द्वितीय स्थान पर लवनीत तृतीय स्थान पर गुरप्रीत रहे।

1500 मीटर रेस (बॉयज) में प्रथम स्थान पर नवजीत सिंह द्वितीय स्थान पर सौरभ ठाकुर तृतीय स्थान पर मनप्रीत रहे। 1500 मीटर रेस (गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर निधि ठाकुर  द्वितीय स्थान पर विशाली  तृतीय स्थान पर अंकिता रहे।

शॉट पुट (बॉयज) में प्रथम स्थान पर पारस पंडित  द्वितीय स्थान पर मोहित कुमार तृतीय स्थान पर अविनाश तथा प्रदीप रहे। शॉट पुट (गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर प्रियंका द्वितीय स्थान पर नैंसी तृतीय स्थान पर पलक रहे।

जेवलिन थ्रो (बॉयज) में प्रथम स्थान पर पारस पंडित  द्वितीय स्थान पर कीर्ति लाल तृतीय स्थान पर प्रदीप शर्मा रहे । जेवलिन थ्रो (गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर प्रियंका द्वितीय स्थान पर लवनीत तृतीय स्थान पर पलक  रहे।

डिस्कस थ्रो (बॉयज) में प्रथम स्थान पर मोहित कुमार  द्वितीय स्थान पर पारस  तृतीय स्थान पर सुखविंदर सिंह  रहे । डिसकस थ्रो (गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर प्रियंका द्वितीय स्थान पर पलक तृतीय स्थान पर गुरप्रीत  रहे।

लांग जंप( बॉयज) में प्रथम स्थान पर सारांश द्वितीय स्थान पर गुरदीप सिंह  तृतीय स्थान पर शिवांक रहे। लांग जंप (गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर अंकिता द्वितीय स्थान पर विशाली तृतीय स्थान पर तनीषा रहे।

हाई जंप (बॉयज) में प्रथम स्थान पर सारांश द्वितीय स्थान पर वंश ठाकुर  तृतीय स्थान पर विशेष रहे। हाई जंप( गर्ल्स) में प्रथम स्थान पर ज्योति  द्वितीय स्थान पर गुरप्रीत तृतीय स्थान पर लवनीत रहे। इस मौके पर कॉलेज के सभी टीचिंग स्टाफ, नॉन टीचिंग स्टाफ एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *