मेयर चुनाव से पहले लगा झटका, AAP के 2 पार्षद BJP में शामिल

Written by

in

चंडीगढ़ः मेयर चुनावों से पहले राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। दरअसल, भाजपा ने आप पार्टी को चुनावों से पहले झटका दिया है। चंडीगढ़ में जनवरी महीने में होने वाले मेयर चुनावों से पहले आम आदमी पार्टी (आप) को झटका देते हुए, पार्टी की 2 महिला पार्षद को भाजपा ने अपनी पार्टी में शामिल कर लिया है।

ऐसे में आप की पार्षद सुर्मन देवी और पूनम देवी बीजेपी में शामिल हो गई हैं। दरअसल, भाजपा में इन दोनों पार्षद के शामिल होने से संख्या में वृद्धि कर मेयर की कुर्सी पर अपना कब्जा बनाए रखने का प्रयास है। ‘आप’ के लिए यह एक बड़ा नुकसान माना जा रहा है, क्योंकि चंडीगढ़ में नगर निगम में मेयर चुनावों में एक-एक वोट की अहमियत होती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *