कोर्ट को मिली बम से उड़ाने की धमकी, मची अफरा-तफरी, देखें वीडियो

Written by

in

चंडीगढ़ः डिस्क्ट्रिक्ट कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया। मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-43 स्थित जिला अदालत को बम से उड़ाने की यह धमकी ईमेल के जरिए मिली है। जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस द्वारा कोर्ट परिसर को खाली करवाया गया और अदालत की सुरक्षा बढ़ा दी गई है।

ਪੰਜਾਬੀ ਵਿੱਚ ਪੜ੍ਹੋ:

https://encounternewspaper.com/chandigarh/chandigarh-district-court-threatened-with-bomb-blast-sector-43-complex-evacuated-immediately/

घटना की सूचना मिलते ही आईजी पुष्पेंद्र कुमार और एसएसपी कंवरदीप कौर भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। हालांकि, कोर्ट में इस समय छूटी चल रही है बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियों की टीमें मौके पर बुला ली गईं। पूरे इलाके की घेराबंदी कर सघन तलाशी अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है।

ई-मेल भेजने वाले की लोकेशन और पहचान का पता लगाने के लिए साइबर सेल को भी जांच में शामिल किया गया है। फिलहाल किसी संदिग्ध वस्तु के मिलने की पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह से कड़ी कर दी गई है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि स्थिति नियंत्रण में है और आम जनता से शांति बनाए रखने की अपील की गई है। जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *