पत्नी से कहासुनी के बाद युवक ने किया Suicide

Written by

in

लखनऊ: ठाकुरगंज थाना क्षेत्र के फरीदीपुर गांव में पारिवारिक विवाद के बाद एक फ्लावर डेकोरेटर ने सुसाइड कर लिया। मृतक की पहचान रतन कश्यप (35) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। कार्रवाई करते शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, रतन कश्यप फ्लावर डेकोरेशन का काम करते थे।

उनके भाई संदीप ने बताया कि रतन गुरुवार शाम एक बुकिंग पर काम करने गए थे। वहां से वह शुक्रवार दोपहर घर लौटे। घर आने के बाद किसी बात को लेकर उनकी पत्नी सपना से कहासुनी हो गई। विवाद के बाद पत्नी सपना अपनी दो साल की बेटी को साथ लेकर दवा लेने के लिए बाहर चली गई। परिजनों ने बताया कि कुछ समय बाद जब सपना घर वापस लौटी तो घर का दरवाजा अंदर से बंद था। उसने कई बार दरवाजा खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई रिस्पॉन्स नहीं मिला। उसके बाद उसने आसपास के लोगों को बुलाया।

लोगों की मदद से दरवाजा तोड़ा गया। अंदर फंदे के सहारे उसका शव लटक रहा था। तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। थाना प्रभारी ने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों की स्पष्ट स्थिति सामने आएगी। फिलहाल मामले की गंभीरता से जांच जारी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *