Car और ट्रेलर में जोरदार टक्कर, 4 लोगों की मौत, 8 गंभीर घायल

Written by

in

चूरूः कार और ट्रेलर की आमने-सामने की भिड़ंत में महिला सहित 4 लोगों की मौके पर ही मौत का मामला सामने आया है। वहीं एक गंभीर घायल ने हॉस्पिटल ले जाते हुए दम तोड़ दिया, बोलेरो में कुल 8 लोग थे। मृतक और घायल एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं जो पारिवारिक विवाद में समझौता कराने गए थे।

मृतकों की पहचान बोलेरो सवार लालगढ़ निवासी उम्मेद सिंह (55), प्रहलाद सिंह (35), राजू कंवर (35) पत्नी मदन सिंह और श्यामसर (नागौर) निवासी दिलीप सिंह (25) की मौके पर मौत हो गई। नारायण राम (60) निवासी की हॉस्पिटल ले जाते हुए मौत हो गई। वहीं 3 अन्य घायल मदनसिंह राजपूत, भैरोंसिंह और प्रेम सिंह की हालत गंभीर है जिन्हें सांडवा पीएचसी पहुंचाया गया। चारों घायलों की हालत गंभीर होने पर प्राथमिक इलाज के बाद बीकानेर रेफर किया गया।

जानकारी देते थानाधिकारी चौथमल ने बताया कि बोलेरो सांडवा से लालगढ़ (चूरू) की तरफ जा रही थी। ट्रेलर नोखा (बीकानेर) से सांडवा की तरफ आ रहा था। कातर और तेहनदेसर के बीच एक कॉलेज के पास बोलेरो ट्रेलर से टकरा गई। इस दौरान कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। कार में शव बुरी तरह फंस गए। पुलिस ने लोगों की मदद से शव बाहर निकाले। इस दौरान ड्राइवर मौके से फरार हो गया। पुलिस ने सड़क के बीच खड़ी क्षतिग्रस्त कार और भीड़ को हटाकर ट्रैफिक सुचारू करवाया। शव सांडवा पीएचसी में रखवाए गए हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *