Jalandhar News: नशा तस्कर की 45 लाख की प्रापर्टी फ्रीज, घर के बाहर पुलिस ने चिपकाया नोटिस, देखें वीडियो

जालंधर, ENS: पंजाब सरकार द्वारा चलाई जा रही ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ मुहिम के तहत जालंधर पुलिस द्वारा नशा तस्करों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। जालंधर पुलिस द्वारा जिन नशा तस्करों के खिलाफ एन.डी.पी.एस. एक्ट के कमर्शियल मात्रा के मुकदमे दर्ज हैं, उनके द्वारा नशा तस्करी के माध्यम से बनाई गई प्रॉपर्टी को फ्रीज करने की कार्रवाई लगातार जारी है।

इसी कड़ी में नशा तस्कर पर दर्ज मुकदमों तथा उनसे बरामद ड्रग मनी के आधार पर थाना हज़ा में दर्ज मुक़दमा नंबर 138 तिथि 04.10.2025 अ/ध 21,27-A NDPS Act तहसील/थाना डिवीजन नंबर 5 जालंधर में गिरफ्तार आरोपी जॉइल कल्याण पुत्र जीवन कल्याण उर्फ जीवन सिंह निवासी गांव सराए खास थाना करतारपुर हाल निवासी मकान नं. 508, न्यू अमृत विहार, बैक साइड वेरका मिल्क प्लांट, सलेमपुर मुसलमाना थाना डिवीजन नं. 01 कमिश्ननरेट जालंधर के पास 20 ग्राम हेरोइन और 1,50,000/- ड्रग मनी बरामद होने पर जालंधर पुलिस द्वारा आरोपी जॉइल कल्याण की संपत्ति मकान नं. 508, न्यू अमृत विहार, बैक साइड वेरका मिल्क प्लांट, सलेमपुर मुसलमाना थाना डिवीजन नं. 01 कमिश्नरेट जालंधर जिसकी कुल कीमत लगभग 45 लाख है। इसके संबंध में आदेश नंबर NDPS/FO/347/DEL/2025 तिथि 24.12.2025 के साथ संपत्ति फ्रीज़िंग के आदेश जारी किए गए।

ये कार्रवाई एसीपी आतिश भाटिया के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ADCP-CITY-11 जालंधर के निर्देशानुसार आरोपी जॉइल कल्याण के विरुद्ध की है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *