Punjab News: ऑपरेशन सिंदूर का सबसे छोटा जांबाज श्रवण सिंह पहुंचा अपने गांव, बधाई देने वालों का लगा तांता, देखें वीडियो

Written by

in

फिरोजपुर। जिले के युवा नायक मास्टर श्रवण सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2025 से सम्मानित किया। इसके बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी मिले थे और बातचीत की थी। अब वह अपने गांव तरा वाली में पहुंचे है और आज सुबह से लोग उनके घर बधाई देने के लिए पहुंच रहे है। पूरे गांव में जश्न का माहौल है।

गांव के लोगों में खुशी की लहर
पुरस्कार से सम्मानित होने के बाद कल देर रात शवन सिंह सिंह और उनके पिता सोना सिंह पुरस्कार लेकर अपने गांव तरा वाली में पहुंचे। जिसके बाद आज सुबह से लोग उनके घर बधाई देने के लिए पहुंच रहे हैं और घर पर हलवाई गर्म-गर्म पकौड़े बना रहे। पूरे गांव के लोगों में खुशी की लहर है।

नई दिल्ली में किया गया था सम्मानित
ऑपरेशन सिंदूर के दौरान जवानों को सेवा देने वाले 10 साल के नन्हें जांबाज श्रवण सिंह को शुक्रवार का राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बाल पुरस्कार से सम्मानित किया है। पाकिस्तान के साथ तनाव और भयंकर गोलीबारी के बीच अपनी जान की परवाह किए बिना यह बच्चा अपने गांव के पास तैनात जवानों के लिए दूध, पानी और लस्सी पहुंचाता रहा। सिंह की इस हिम्मत और देशभक्ति को आज पूरा देश सलाम कर रहा है। सरवन ने खुद कहा कि यह उनका अपना ही फैसला था कि किसी भी कीमत पर जवानों के लिए दूध और लस्सी का इंतजाम करना है और उनतक पहुंचाना है। इसी साहस को देखते हुए उन्हें बाल पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *