Punjab News: हौजरी की फैक्टरी और ठेके में लूट की वारदातों में शामिल 4 आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः शहर में लूटपाट और चोरी की वारदातों को अंजाम देने के मामले में पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान 33 वर्षीय तरुण कपूर उर्फ लक्की पुत्र किशन कपूर निवासी लुधियाना, 22 वर्षीय सम्मन सिंह पुत्र गोरा निवासी जगराओं, रमनदीप सिंह उर्फ जस्सू पुत्र जग्गा सिंह निवासी मोगा और तनवीर मलिका पुत्र मोहम्मद हासिम लुधियाना के रूप में हुई है। थाना मोती नगर की पुलिस ने 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि 2 आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

पुलिस ने बताया कि लवप्रीत सिंह और अर्शप्रीत सिंह फरार चल रहे है। आरोपियों को गिरफ्तार करके उनके खिलाफ मामला दर्ज करके आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई। पुलिस ने बताया कि आरोपी फैक्ट्रियों में जाते थे और कपड़े चोरी करते थे। आरोपियों के कब्जे से चोरी की बोलैरो गाड़ी बरामद की गई है। जिसमें सामान लोड करके आगे बेचते थे। इस मामले में तरनवीर ने खरीदा था और उसे वह आगे सस्ते दामों में बेचता था।

पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया है और 16 बोरे हौजरी के सामान के बरामद किए है। इस दौरान आरोपियों ने एक ठेके से 1440 बोतलें चोरी की बरामद की है। पुलिस ने कहा कि आरोपी तुषार पर पहले से 24 मामले दर्ज है और वह काफी समय से चोरी की वारदातों में शामिल है। जेल में जाने के बाद आरोपियों से संपर्क किया और अलग-अलग चोरी की वारदातों में शामिल है। आरोपियों को कोर्ट में पेश करके पुलिस रिमांड हासिल किया जा रहा है।

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *