Haryana News: महिला के कान से सोने की बालियां छीनने वाले 3 स्नैचर गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

पंचकूला: पुलिस की राइडर-4 टीम को बड़ी सफलता मिली है। स्नैचिंग की एक गंभीर वारदात पुलिस ने सिर्फ 2 घंटे के अंदर सुलझा दी है। नगर कीर्तन के दौरान भीड़ का फायदा उठाकर तीन स्नैचर एक बुजुर्ग महिला की सोने की बालियां छीन ले गए थे।

इसके बाद पुलिस ने 2 घंटे के अंदर ही वारदात को सुलझा दिया है। जानकारी के मुताबिक, 28 दिसंबर को डेराबस्सी की रहने वाली 60 वर्षीय महिला पंचकूला सेक्टर-4 में अपने भाई के घर आई थी। महिला नगर कीर्तन देखने के लिए गई।इस दौरान भीड़ का फायदा उठाते हुए तीन युवकों ने महिला के कानों से सोने की बालियां उतार ली।

तीनों युवक बालियां लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए पंचकूला की डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर थाना-5 में भारतीय न्याय संहिता की धारा 304 व 3(5) के अंतर्गत मामला दर्ज करके जांच शुरु कर दी गई।

इस दौरान मौके पर तैनात राइडर-4 की टीम ने तेज कार्रवाई करते हुए शिकायत मिलने के दो घंटे के अंदर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। राइडर-4 की टीम में एसपीओ नरेश, एसपीओ जसवीर और सेक्टर-2 पुलिस चौकी टीम के एएसआई कुलदीप सिंह और मुख्य सिपाही राकेश शामिल थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान गोविंदा निवासी जिला नागपुर महाराष्ट्र, विक्रमजीत उर्फ बॉबी निवासी अमृतसर, वीरु निवासी नागपुर के तौर पर हुई है। तीनों ही आरोपी वर्तमान समय में चंडीगढ़ में किराए के मकान में रहते थे।

पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि आरोपी गोविंदा के खिलाफ पहले भी चोरी का मामला दर्ज है। वहीं विक्रमजीत के खिलाफ भी पहले लड़ाई-झगड़े के केस दर्ज हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों के पास से छीनी सोने की बाली बरामद कर ली है।

गिरफ्तार किए गए तीनों आरोपियों को आज कोर्ट में पेश करके न्यायिक हिरात में भेज दिया गया है। डीसीपी सृष्टि गुप्ता ने साफ कह दिया है कि कानून तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी और लोगों की सुरक्षा के साथ किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *