उपायुक्त ने किया ईवीएम, वीवीपैट का त्रैमासिक निरीक्षण

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित:आज जिला निर्वाचन अधिकारी (डीसी) ऊना जतिन लाल, आईएएस द्वारा जिला स्तरीय ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का त्रैमासिक निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुरूप प्रत्येक तीन माह में अनिवार्य रूप से किया जाता है। आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार इस निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस को खोला जाता है तथा उसकी आंतरिक जांच की जाती है।

निरीक्षण प्रक्रिया में पारदर्शिता सुनिश्चित करने हेतु मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की उपस्थिति आवश्यक होती है। इसी क्रम में निरीक्षण के समय भारतीय जनता पार्टी एवं भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के प्रतिनिधि मौके पर उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त एसडीएम ऊना, नायब तहसीलदार (निर्वाचन) तथा जिला अग्निशमन अधिकारी भी निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।

निरीक्षण के दौरान वेयरहाउस की सुरक्षा व्यवस्था, सीलिंग प्रक्रिया, लॉग बुक तथा अभिलेखों की गहन जांच की गई। संपूर्ण निरीक्षण प्रक्रिया भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार शांतिपूर्ण, पारदर्शी एवं संतोषजनक ढंग से सम्पन्न हुई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *