Punjab News: प्रॉपर्टी सीज करने पर पीड़ित का बैंक के खिलाफ प्रदर्शन, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिले के मॉडल टाउन में पंजाब एंड सिध बैंक के बाहर व्यक्ति ने बैंक मैनेजमेंट के खिलाफ प्रदर्शन किया। व्यक्ति ने आरोप लगाते हुए कहा कि उसने प्रॉपर्टी और मशीनों पर 2 अलग-अलग लोन लिए थे। पीड़ित का कहना है कि उसने मशीनों का लोन चुका दिया है और उसके पास जो प्रॉपर्टी है उसका लोन ना चुकाने की वजह से उसकी प्रॉपर्टी सीज कर दी गई है। उक्त व्यक्ति ने बताया कि उसकी प्रॉपर्टी के साथ-साथ मशीनें भी सीज कर दी गई हैं। उससे कहा कि जब उसकी प्रॉपर्टी का ऑप्शन आएगा तो मशीनें उसे वापिस कर दी जाएंगी, लेकिन उसकी मशीनें वापिस नहीं की गईं।

उसने बताया कि ये मशीनें करोड़ों रुपये की हैं और अब बैंक कोई भरोसा नहीं दे रहा है। जिसकी वजह से उसे धरने पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पीड़ित ने मसले का हल ना होने पर सुसाइड करने की बात कही है। दूसरी तरफ, जब इस बारे में बैंक मैनेजर से बात की गई तो उन्होंने बताया कि उक्त व्यक्ति का लोन और उसकी मशीनें अटैच कर ली गई थीं। लेकिन ऑप्शन के बाद मशीनें उसे वापिस कर दी जाएंगी। जिसके बारे में अपने अधिकारियों से बात की जा रही हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *