पीएम मोदी से नाराज हुए यूक्रेन के राष्ट्रपति Vlodomyr Zelenskyy, बोले – ‘हमला हुआ ही नहीं’

Written by

in

नई दिल्ली: पीएम मोदी ने रुसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के आवास पर हुए ड्रोन हमलों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की थी। ऐसे में अब इस पर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमीर जेलेंस्की ने भारत की आलोचना कर दी है। यूक्रेन ने इन सभी आरोपों को खारिज कर दिया है। उसका कहना है कि ऐसा कोई भी हमला नहीं हुआ है। वहीं इसी बीच यूक्रेन के राष्ट्रपति ने भारत पर दोहरा रवैया रखने का आरोप लगा दिया है। जेलेंस्की का कहना है कि भारत के साथ-साथ कुछ देश जो पुतिन के आवास पर हमले की निंदा कर रहे हैं। उन्होंने हमारे बच्चों पर हमलों को लेकर कभी भी कुछ नहीं कहा है।

भारत को लेकर दिया जेलेंस्की ने बयान

एक रिपोर्ट के अनुसार, प्रेस कॉन्फ्रेंस में जेलेंस्की ने कहा कि ईमानदारी ने बोलूं तो यह भ्रमित करने वाला और बुरा है कि भारत, यूएई और कुछ अन्य देशों ने पुतिन के आवास पर हमारे कथित ड्रोन हमलों की निंदा की है जो कभी हुए ही नहीं है। उन्होंने आगे कहा कि इतने समय से वो रुस हमारे बच्चों पर हमला कर रहे हैं और लोगों को मार रहे हैं लेकिन इस बात की कोई निंदा नहीं कर रहा है। ईमानदारी से बोलूं तो मुझे यह भारत से सुनने को नहीं मिली न ही ये यूएई से।

पीएम मोदी ने किया था ट्वीट

29 दिसंबर को यह दावा किया गया था कि यूक्रेन ने 91 ड्रोन से नोवगोरोड क्षेत्र में राष्ट्रपति पुतिन के आवास पर हमला करने की कोशिश की। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्स पर पोस्ट शेयर कर लिखा था कि – ‘राष्ट्रपति पुतिन के आवास को निशाना बनाए जाने की खबरों से वह बहुत ही चिंतित हैं। उन्होंने आगे कहा कि राजनयिक प्रयास दुश्मनी खत्म करने और शांति हासिल करने का सबसे अच्छा रास्ता है’। इसके साथ ही उन्होंने सभी पक्षों से ऐसे कदम उठाने से बचने की अपील की है जो शांति पहलों को कमजोर कर सकते हैं।

यूक्रेन के विदेश मंत्री का भी आया बयान

यूक्रेन के विदेश मंत्री सिबिहा ने कहा है कि कीव, भारत, यूएई और पाकिस्तान के बयानों से निराश और चिंतित है। एक्स पर पोस्ट में सिबिहा ने कहा कि लगभग एक दिन बीत गया है और रुस ने अभी भी पुतिन के आवास पर कथित हमले के आरोपों का कोई भी विश्वसीनय सबूत नहीं दिया है और वो देंगे भी नहीं क्योंकि ऐसा कोई भी सबूत नहीं है। ऐसा कोई हमला हुआ ही नहीं है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *