नहाते समय बाथरूम में बेसुध मिली 14 वर्षीय छात्र, Silent Attack की आशंका

Written by

in

राजस्थानः बाथरूम में नहाते समय एक 14 वर्षीय छात्र की हार्टअटैक से मौत की खबर सामने आई है। परिवार ने बच्ची को बेसुध हालत में गिरा हुआ पाया। जिसके बाद तुरंत वह बच्ची को लेकर अस्पताल लेकर गए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डाक्टरों के मुताबिक छात्र को नहाते समय साइलेंट अटैक आया था। बच्ची के शरीर पर चोट के कोई निशान नहीं थे। इसलिए हार्टअटैक की संभावना जताई गई है। मामला जिले के बांसी कस्बे में मंगलवार सुबह का है।

मृतका की पहचान बांसी निवासी महेश कुमार सोनी की पुत्री हर्षिता सोनी के रूप में हुई है, जो कक्षा 8वीं की छात्रा थी। घटना के समय हर्षिता की मां कोटा गई हुई थीं, जबकि पिता अपनी दुकान पर थे। परिजनों ने बताया कि हर्षिता छत पर बने बाथरूम में नहाने गई थी। जब काफी देर तक वह बाहर नहीं आई तो परिजनों ने गेट खटखटाया और आवाजें दी। इसके बाद बाथरूम का गेट तोड़कर अंदर घुसे तो हर्षिता जमीन पर गिरी हुई मिली।

उसे तुरंत बांसी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया।हर्षिता का एक छोटा भाई भी है। बेटी की मौत के बाद उसकी मां की भी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *