मुख्यमंत्री सुक्खू ने जसवंत सिंह पटियाल को याद कर श्रद्धांजलि की अर्पित

शिमला: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने मुख्यमंत्री के प्रेस सचिव अरुण पटियाल के 77 वर्षीय पिता जसवंत सिंह पटियाल के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका निधन परिवार के लिए एक अपूरणीय क्षति है।

मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिजनों के प्रति इस कठिन व दुःखद घड़ी में संवेदना प्रकट की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करते हुए ईश्वर से शोकाकुल परिवार को इस अपूरणीय क्षति को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *