हादसे की वीडियो भी सामने आई है, जिसमें देखा जा सकता है कि हादसे में वाहनों के परखच्चे उड़ गए। वहीं लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल में ले जाया जा रहा है। जानकारी अनुसार तेज रफ्तार इनोवा कार ने आटो रिक्शा को टक्कर मार दी, जिसके बाद आटो रिक्शा अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराया। हादसा इतना भयानक था कि 2 लोगों की मौके पर मौत हो गई, जबकि 5 अन्य घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। वहीं घटना की सूचना थाना मकसूदां की पुलिस तथा सड़क सुरक्षा फोर्स को दी गई तथा ए.एस.आई. सतनाम सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि एक ऑटो रिक्शा नंबर पीबी08 बीजी 3504, जो सुनील कुमार निवासी ऋषि नगर जालंधर से बलां की ओर जा रहा था, पीछे से आ रही इनोवा कार ने जोरदार टक्कर मार दी। जिसके कारण ऑटो रिक्शा बेकाबू होकर दूसरी तरफ वाली सड़क पर पलट गया। इसी दौरान अनजान वाहन द्वारा भी ऑटो रिक्शा को जोरदार टक्कर लगने से ऑटो में सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं मौके पर थाना मकसूदां के एस.एच.ओ. भी पुलिस पार्टी सहित घटनास्थल पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए।कार और ऑटो के Ac-cident की दिल द-हलाने वाली वीडियो आई सामने#PunjabNews #ATMRobbery #AxisBankATM #CashLooted #20LakhTheft #CrimeNews #LootersOnRun #PoliceAlert #BreakingNews #LawAndOrder pic.twitter.com/u0bRC7FOME
— Encounter India (@Encounter_India) December 31, 2025
Jalandhar News: कार और ऑटो के Accident की दिल दहलाने वाली वीडियो आई सामने

जालंधर: थाना मकसूदां के अधीन आते गांव रायपुर अड्डा के नजदीक हुए कार और ऑटो के एक्सीडेंट की भयानक वीडियो सामने आई है। यह हादसा इतना भीषण था कि इसमें 2 लोगों की मौत हो गई और 5 गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतकों की पहचान प्रिंस पुत्र रामकरण और करण पुत्र अमन कुमार निवासी अंबाला, हरियाणा के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान चिंतराम पुत्र जतिन्दर निवासी अंबाला, खुशप्रीत पुत्र जसविंदर सिंह बसी लड्डा; करमवीर सिंह पुत्र जसविंदर सिंह निवासी लड्डा, विक्की पुत्र गुरमेता निवासी अंबाला, हरियाणा और सुनील कुमार निवासी रिषि नगर, जालंधर के रूप में हुई है।
Leave a Reply