Jalandhar News: शिवसेना नेता की 22 वर्षीय बेटी का हुआ निधन

कल 1 जनवरी को बच्ची का था जन्मदिन

जालंधर, ENS : मिट्ठा बाजार में उत्तर भारत के राष्ट्रीयप्रमुख शिवसेना नेता दीपक कंबोज के घर खुशियों से पहले मातम छा गया। दीपक कंबोज की 22 वर्षीय बेटी का निधन हो गया। मृतिका की पहचान मुनमुन चितवान के रूप में हुई है। परिजनों ने बताया कि बाथरूम में नहाने गई, जहां गीजर की पाइप लीक होने से मुनमुन को गैस चढ़ गई। इस हादसे में मुनमुन की मौत हो गई। पिता ने बताया कि कल नव वर्ष पर बेटी का जन्मदिन था, जिसको लेकर पहले से घर में तैयारी चल रही थी। लेकिन अचानक बेटी की मौत होने से घर में खुशियां मातम में बदल गई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *