महंगाई का झटकाः गैस सिलेंडर के दामों में हुई बढ़ौतरी

Written by

in

नई दिल्लीः नव वर्ष की शुरुआत के साथ ही लोगों को महंगाई का झटका लगा है। दरअसल, 1 जनवरी 2026 से सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी कर दी है। हालांकि राहत की बात यह है कि यह बढ़ोतरी कॉमर्शियल गैस सिलेंडर (19 किलो) में की गई है, जबकि घरेलू रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलो) के दामों में कोई बढ़ौतरी नहीं की गई है। तेल विपणन कंपनियों ने नए साल पर वाणिज्यिक रसोई गैस सिलेंडर की कीमत में करीब 111 रुपये (लगभग 7 प्रतिशत) की बढ़ोतरी की है।

दरअसल, हर महीने की पहली तारीख को गैस एजेंसी द्वारा सिलेंडर की कीमत में बदलाव किया जाता है। इस बार भी गैस एजेंसी ने केवल 19 किलो वाले सिलेंडर में चेंज किया है। 19 किलो वाले सिलेंडर का इस्तेमाल ज्यादातर रेस्टोरेंट, ढाबा और होटल में किया जाता है। गैस एजेंसी अक्सर 19 किलो वाले सिलेंडर में ही बदलाव करती है। ऊपर दी गई टेबल के अनुसार चेन्नई में कीमत सबसे ज्यादा है। चेन्नई में 19 किलो वाले सिलेंडर का भाव 1739.50 रुपये से बढ़कर 1849.50 रुपये हो गया। इसमें कुल 110 रुपये की बढ़ोतरी की गई है।

ऐसे ही दिल्ली में 1580.50 रुपये से कीमत बढ़ाकर 1691.5 रुपये कर दी है। इसी तरह कोलकाता में 111 रुपये की बढ़ोतरी और मुंबई में 111 रुपये का उछाल है। देखा जाए तो लगभग हर शहर में लगभग बराबर की बढ़ोतरी की गई है। बता दें कि दिसंबर 2025 में इसकी कीमत 1,580.50 रुपये थी. इससे पहले दिसंबर में सिलेंडर 10 रुपये और नवंबर में 5 रुपये सस्ता हुआ था। कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्त्रां, ढाबों और अन्य गैर-घरेलू उद्देश्यों के लिए किया जाता है, ऐसे में कीमत बढ़ने से खाने-पीने के कारोबार पर असर पड़ने की आशंका है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *