Police Constable के 6500 पदों पर भर्ती, जानें योग्यता

Written by

in

जयपुरः योग्य व बेरोजगार युवाओं के लिए गृह विभाग ने काम का बड़ा अवसर पैदा किया है। अभी हाल ही में मिली जानकारी के अनुसार राज्य के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती होने वाली है। गृह विभाग की मंजूरी के बाद जल्द ही नोटिफिकेशन जारी होने के साथ भर्ती प्रक्रिया शुरू हो जाएगी।

राजस्थान के पुलिस विभाग में कॉन्स्टेबल के 6500 पदों पर भर्ती रिटन टेस्ट, फिजिकल टेस्ट और डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के आधार पर की जाएगी। रिटन टेस्ट में शॉर्टलिस्ट अभ्यर्थियों को फिजिकल टेस्ट के लिए बुलाया जायगा। फिजिकल टेस्ट क्लियर करने वाले अभ्यर्थियों को डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। उसके बाद फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।

सरकार से पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती के लिए वित्तीय स्वीकृति जारी कर दी गई है। इसके साथ ही पुलिस विभाग में भर्ती और पदोन्नति बोर्ड के अतिरिक्त महानिदेशक विपिन कुमार पांडेय ने आरएसी बटालियन, जयपुर और जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के साथ ही प्रदेश के सभी पुलिस अधीक्षकों को लेटर भेजा है। इसमें उन्होंने जिलेवार पुलिस कॉन्स्टेबल के रिक्त (खाली) चल रहे पदों की जानकारी मांगी है।

कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा में समान पात्रता परीक्षा (CET) सेकेंडरी लेवल पास करने वाले अभ्यर्थी ही आवेदन कर सकेंगे। पिछले दिनों कर्मचारी चयन बोर्ड ने CET का आयोजन किया था। इस परीक्षा के पात्र अभ्यर्थी ही अब भविष्य में होने वाली कॉन्स्टेबल भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने के लिए उम्मीदवार की उम्र 18 से 28 साल होना जरूरी है। वहीं, आरक्षित श्रेणी को 28 साल से ज्यादा का होने पर भी भर्ती प्रक्रिया में शामिल होने की छूट दी जाएगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *