Premanand Maharaj के फ्लैट में लगी भीषण आग, इस वजह से गरमाया माहौल

Written by

in

मथुरा: वृंदावन के छटीकरा मार्ग पर स्थित श्रीकृष्ण शरणम सोसाइटी में आज सुबह प्रेमानंद महाराज के फ्लैट संख्या 212 में भीषण आग लग गई। आग लगने का कारण बिजली का शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। इस घटना के दौरान महाराज के सेवकों द्वारा स्थानीय लोगों, पुलिसकर्मियों और पत्रकारों के साथ अभद्रता की गई जिससे बाद मामला गरमा गया है। सामने आई जानकारी के अनुसार, फ्लैट में अचानक से धुंआ और आग की लपटें उठ रही थी। इसको देखकर आस-पास के लोग मदद के लिए आए। गनीमत यह रही कि प्रेमानंद महाराज पिछले कुछ समय से श्री राधाहित कैलिकुंड में निवास कर रहे हैं ऐसे में बड़ा हादसा होने से बच गया। घटना की सूचना जैसे ही स्थानीय पुलिस को मिली तो पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही दमकल विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्द काबू पा लिया।

सेवादारों ने की स्थानीय लोगों से बदतमीजी

इस दौरान माहौल तब तनावमय हो गया जब महाराज के सेवादारों के द्वारा कवरेज करने के लिए आए पत्रकारों और वीडियो बना रहे लोगों को जबरदस्ती रोका गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सेवादारों ने कई लोगों के हाथों से फोन भी छीन लिए और वहां पर मौजूद पुलिसकर्मियों के साथ भी बदतमीजी की। ऐसे में माहौल और भी खराब हो गया।

लोगों में फैला आक्रोश

प्रेमानंद महाराज के सेवादारों के द्वारा किए गए ऐसे व्यवहार के बाद आस-पास के लोगों में गहरा रोष भर गया है। लोगों का यह कहना है कि जहां संकट के समय लोग मदद के लिए आए थे। वहीं सेवादारों ने सेवा भाव की जगह अपनी अभद्रता का परिचय दे दिया है। आस-पास के लोगों ने पुलिस प्रशासन से सेवादारों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है। सेवादारों के ऐसे व्यवहार के बाद सामाजिक और धार्मिक गलियारों में नई बहस भी छिड़ गई है। इस मामले के बाद दमकल विभाग ने हादसे की जांच शुरु कर दी है हालांकि इस पूरी घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। स्थानीय प्रशासन ने आग से बचने के लिए बिल्डिंग उपकरणों की जांच शुरु करने दी है।  

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *