Punjab News: पुलिस और गैंगस्टरों में चली गोलियां, आरोपी मनी प्रिंस घायल, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः देहात में पुलिस द्वारा अपराध के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत आज पुलिस और गैंगस्टरों में मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में गैंगस्टर मनी प्रिंस घायल हो गया। वहीं पुलिस ने 2 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले की जानकारी देते हुए एसपी अदित्या वारियर ने बताया कि एक मामला कंम्बो थाना में दर्ज किया गया था। इस मामले में नवजीत सिंह को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका था।

पूछताछ के दौरान 2 अन्य व्यक्तियों के नाम सामने आए, जिनमें तरन तारन का गैंगस्टर मनी प्रिंस और जंडियाला का गुरप्रीत सिंह कृष्णा शामिल हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपियों से लगभग 90 हज़ार रुपये नकद, पिस्टल और एक करोला कार बरामद की। एसपी अदित्या के मुताबिक मनी प्रिंस पहले भी कई अपराधक घटनाओं में शामिल रहा है और जंडियाला क्षेत्र में एक मशहूर गैंगस्टर और सरगना के रूप में जाना जाता है।

पुलिस के अनुसार गुरप्रीत सिंह कृष्णा से मनी प्रिंस को अपराधी गतिविधियों के लिए इस्तेमाल किया जा रहा था। कार्रवाई के दौरान जब पुलिस ने आरोपी की कार को रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने 3 गोलियां चलाईं। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में मनी प्रिंस घायल हो गया, जिसे दबोच लिया गया। पुलिस ने बताया कि पूरे मामले की गहराई से जांच जारी है और आगे खुलासे की संभावना है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *