Punjab News: चाइना डोर को लेकर सख्ती बरकरार, पुलिस Drone से रख रही नजर, देखें वीडियो

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में इन दिनों लोहड़ी के पर्व को लेकर बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बच्चे उत्साह के साथ अपने-अपने घर की छतों पर चढ़कर पतंग उड़ाते दिखते हैं। वहीं बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को चाइना डोर का इस्तेमाल न करने की पुलिस की ओर से हिदायत दी जा रही है। अमृतसर पुलिस ने चाइना डोर से पतंग उड़ाने को लेकर सख्त रुख अपनाया है। आज पुलिस ने गेट हकीमा से सटे थाना इलाके में छतों पर ड्रोन की मदद से नजर रखी। इस दौरान चाइना डोर से पतंग उड़ाने वाले लोगों की पहचान की गई और उनके खिलाफ कार्रवाई भी की गई।

पुलिस अधिकारियों ने कहा कि चाइना डोर बहुत खतरनाक और जानलेवा है, जिसकी वजह से हर साल कई मासूम लोग हादसों का शिकार हो जाते हैं। अगर कोई भी व्यक्ति चाइना डोर से पतंग उड़ाता हुआ देखा गया तो उसके खिलाफ कानून के मुताबिक सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस ने माता-पिता से खास अपील की कि वे अपने बच्चों को चाइना डोर से दूर रखें और उन्हें इसके खतरों के बारे में बताएं। अमृतसर पुलिस ने साफ कर दिया है कि शहर की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ACP जसपाल सिंह ने बताया कि पिछले सिजन से ही चाइना डोर के खिलाफ मुहिम चलाई गई है। पिछले साल हुए हादसों के चलते पुलिस ने सख्ती बरतनी शुरू कर दी थी। पुलिस ने अब तक कई लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी और लोगों को इस खूनी डोर के बारे में जागरूक भी किया गया था कि इसे इस्तेमाल न किया जाए। पुलिस ने अब तक करीब 1500 गट्टू भी बरामद किए हैं और ड्रोन से लोगों पर नजर लगातार जारी रहेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *