Punjab News: इंसानियत शर्मसार! अपाहिज नाबालिग लड़की से युवक ने किया दुष्कर्म, किया काबू, देखें वीडियो

Written by

in

बटालाः डेरा बाबा नानक के पास राऊवाला गांव में13 वर्ष की मंदबुद्धि व अपाहिज लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई है। वहीं परिवार के सदस्यों ने गांव वासियों की मदद से युवक को मौके पर काबू कर लिया। जिसके बाद थाना कोटली सूरत मल्ला की पुलिस को बुलाकर उसके हवाले कर दिया। युवक की पहचान मिंटा के रूप में हुई है। मामले की जानकारी देते हुए जीता ने कहा कि घर के सदस्य लोहड़ी मांगने के लिए गांव में गए हुए थे। इस दौरान वह घर में लड़की के पास बैठा हुआ था।

व्यक्ति ने कहा कि वह खाना खाने के लिए अपने घर गया, तभी उसे परिवारिक सदस्यों ने कहाकि घर में लड़की अकेली है, ऐसे में वह उसकी देखभाल के लिए वहां चला जाए। व्यक्ति ने कहाकि जब वह लड़की के पास घर गया तो देखा कि गांव का मिंटा लड़का वहां मौजूद था और वह लड़की से दुष्कर्म कर रहा था। इस दौरान उसने उसे काबू करके लड़की से पीछे किया और शोर मचाया। जिसके बाद युवक ने भागने की कोशिश की और उसे काबू करके रस्सी से बांध लिया। व्यक्ति ने कहा कि युवक नशे में धुत्त था। इस दौरान घटना की सूचना पुलिस को दी गई। परिवार ने कहा कि उन्हें इंसाफ दिलाया जाए और युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

वहीं पीड़ित पिता ने कहाकि उसकी बेटी चल फिर नहीं सकती। घटना के दौरान उसकी पत्नी काम से बाहर थी और वह भी काम के लिए गया हुआ था। इस दौरान घर पर चाचा मौजूद था। इस दौरान उसके पास चाची रोती हुई आई और उसने घटना के बारे में बताया। वहीं मां-बाप ने पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाई है। युवक के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस थाना कोटली सूरत मल्ला के अधिकारियों ने युवक को काबू कर कार्रवाई शुरू कर दी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *