Punjab News: दिल्ली में भाजपा की जीत को लेकर कार्यकर्ताओं में जश्न का माहौल, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः आज दिल्ली में हुए चुनावों का रिजल्ट आ गया है जिसमें भाजपा ने बड़ी लीड के साथ चुनावों में जीत हासिल की है। जारी नतीजों के अनुसार भाजपा की लीड लगातार बढ़ती रही और आखिर में भाजपा ने जीत अपने नाम की। चुनावों में सबसे खराब स्थिति कांग्रेस की है। उसका इस बार भी खाता खुलते नहीं दिखाई दे रहा है। दिल्ली चुनाव के रुझानों में भाजपा की दो तिहाई बहुमत के साथ राष्ट्रीय राजधानी में वापसी के बाद भाजपा कार्यालय के बाहर जश्न का माहौल है। पार्टी कार्यकर्ता जमकर आतिशबाजी कर रहे हैं और ढोल-नगाड़ों के साथ जश्न मना रहे हैं।

वहीं इस जीत के बाद पंजाब में भी जश्न का माहौल है। लोग लड्डू बांटकर खुशी मना रहे हैं और कार्यकर्ता ढोल की थाप पर नाचते हुए भी नजर आ रहे हैं। पंजाब के भाजपा नेताओं ने कहा कि 2027 में पंजाब में भी भाजपा की सरकार बनेगी क्योंकि लोग अब झूठे वादे नहीं बदलाव चाहते हैं, आप सरकार भी पंजाब में झूठे वादों पर ही निर्भर है।

पंजाब का कौशाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बननें पर देश को बधाई दी। इस दौरान उन्होंने केजरीवाल सहित आप पार्टी पर आरोप लगाते हुए कहा कि झूठे वादों वाली सरकार को आज दिल्ली के लोगों ने नकार दिया है। इस दौरान दिल्ली के कार्यकर्ता और नेताओं को उन्होंने बधाई दी। पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा भाजपा के किए कामों को लेकर आज दिल्ली के लोगों ने एक बार फिर से पार्टी पर भरोसा जताया।

लुधियाना जिला प्रधान रजनीश धीमान ने कहा कि यह जीत आम जनता की जीत है। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने से पहले इस पार्टी ने आम जनता की पार्टी रखा था और 12 साल सत्ता में राज किया। उन्होेंने कहा कि आज सत्ता से बाहर होने के बाद यह साबित हो गया कि यह आपदा (विपदा) की पार्टी है। उन्होंने कहा कि ऐसी मुसीबत जो दिल्ली वाले झेल रहे थे, वही पंजाब के लोग झेल रहे है, लेकिन जल्द ही पंजाब के लोग भी इससे राहत पाएंगे। उन्होंने कहा कि वह आस करते है कि दिल्ली के अब देश के साथ कदम के साथ कदम मिलाकर प्रगति की राह पर चलेगा।

एडवोकेट विक्रम सिंह ने कहा कि 2 बार दिल्ली में आप पार्टी की सरकार बनी, लेकिन वहां पर आप पार्टी ने कोई काम नहीं करवाए। जिसके चलते दिल्ली के लोगों ने आप पार्टी को नकारते हुए भाजपा की सत्ता में वापसी करवाई। उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के कामों की सहारना करते हुए लोगों ने 27 साल बाद भाजपा पर भरोसा जताया। वहीं गुरप्रीत गोगी के निधन के बाद सीट खाली हो गई और इस सीट पर होने वाले उप चुनाव में मैदान में उतरने को लेकर विक्रम ने कहा कि यह पार्टी का फैसला है, पार्टी जिसे टिकट देगी वह उसके साथ होंगे। अगर पार्टी ने उन्हें दोबारा से टिकट दी और वह जीत हासिल करते है तो लोगों की एक आम नागरिक की तरह सेवा करेंगे।

वार्ड नंबर 72 में वरिष्ठ भाजपा नेता विनोद कुमार वेणु ने ढोल बजाकर और लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया।उन्होंने कहा कि केजरीवाल को झूठा समझा जाता था, जिसके बाद दिल्ली में बदलाव आया। 2027 में पंजाब में भी बदलाव होगा, क्योंकि यहां के लोग समय के पाबंद और समझदार हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *