Punjab News: सड़क किनारे खड़ी कार पर गिरा गुड़ से भरा ट्रक

Written by

in

अमृतसरः पंजाब में पिछले 3 दिन से घना कोहरा पड़ रहा है। दरअसल, सुबह घने कोहरे के चलते विजीबिटली शून्य होती है, जिसके चलते सड़क हादसे हो रहे है। वहीं आज गलवाली गेट के नजदीक भी सड़क हादसे की घटना सामने आई है, जहां सड़क किनारे खड़ी कार पर गुड़ से भरा ट्रक पलट गया।

मिली जानकारी के अनुसार गुड़ से भरा ट्रक होशियारपुर से लोड होकर अमृतसर आया था। इस दौरान गलवाली गेट के नजदीक मोड़ पर ट्रक की टक्कर ट्रांसफार्मर में हो गई। घटना में बिजली का ट्रांसफार्मर गिरकर टूट गया। जिसके बाद कुछ दूरी पर ट्रक एक कार के ऊपर गिर गया। हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई, गनीमत यह रही हादसे में कार चालक का बचाव हो गया।

कार चालक एयरपोर्ट पर सवारी छोड़कर वहां खड़ा था और गाड़ी में ही बैठा था कि ट्रक कार के ऊपर गिर गया। घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई है। वहीं मौके पर पहुंचे पुलिस मुलाजिम ने बताया कि हादसा धुंध की वजह से हुआ है। कार चालक और ट्रक ड्राइवर सुरक्षित हैं, लेकिन कार और ट्रक पूरी तरह से टूट गए हैं। जांच अधिकारी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *