शहरी विकास विभाग के विशेष सचिव ने ऊना में ठोस कचरा प्रबंधन साईट का किया निरीक्षण

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: शहरी विकास विभाग के विशेष सचिव सौरभ जस्सल ने शनिवार को ऊना के रामपुर स्थित ठोस कचरा प्रबंधन साईट का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अतिरिक्त उपायुक्त एवं नगर निगम आयुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर के साथ व्यवस्थाओं की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

विशेष सचिव ने कहा कि ठोस कचरा प्रबंधन को अधिक प्रभावी और आधुनिक बनाने के लिए सतत प्रयास किए जा रहे हैं। सभी शहरी क्षेत्रों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के साथ कचरे के वैज्ञानिक निस्तारण को प्राथमिकता दी गई है। उन्होंने नगर निगम ऊना में सफाई व्यवस्था और सीवरेज प्रणाली को मजबूत करने के साथ-साथ नई कचरा प्रबंधन साईट विकसित करने पर जोर दिया।

नगर निगम आयुक्त महेन्द्र पाल गुर्जर ने बताया कि नगर निगम ऊना स्वच्छता, सौंदर्यीकरण और सीवरेज सुधार से जुड़ी परियोजनाओं पर तेजी से कार्य कर रहा है। उन्होंने आश्वस्त किया कि स्वच्छता के उच्च मानकों को बनाए रखने के लिए निरंतर सुधार किए जा रहे हैं और नगर निगम पूरी  तत्परता के साथ काम कर रहा है

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *