Himachal News: अनुराग ठाकुर ने माता चिंतपूर्णी के दरबार में की पूजा-अर्चना

Written by

in

 काशी विश्वनाथ मंदिर भांति चिंतपूर्णी मंदिर को भव्य और श्रद्धालु सुविधा हेतु केंद्र से करोड़ों का पैकेज देने की कही बात 

ऊना/सुशील पंडित: पूर्व केंद्रीय मंत्री और सांसद अनुराग ठाकुर ने रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी दरबार जी की पावन पिंडी के दर्शन किए। मंदिर पहुंचने पर मंदिर प्रशासन, पुजारी वर्ग तथा भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ से उनका भव्य स्वागत किया गया। पुजारी संदीप कालिया ने वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ उन्हें पूजा-अर्चना व हवन आहुति डलवाई।

सांसद अनुराग ठाकुर ने पत्रकारों से बातचीत में बताया कि मंदिर के सौंदर्यीकरण व विस्तारीकरण के लिए भारत सरकार द्वारा धनराशि स्वीकृत की गई थी, परंतु प्रदेश सरकार के सुस्त रवैया व कार्य करने की इच्छा शक्ति न होने के कारण वह धनराशि वापस हुई। उसके बाद उनके अथक प्रयासों से करोड़ों की उस धनराशि को फिर से स्वीकृत करवा कर प्रदेश सरकार को भेजा गया ताकि चिंतपूर्णी मंदिर में आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को सुविधा सुनिश्चित की जा सके और मंदिर का विस्तारीकरण व सौंदर्यीकरण का कार्य पूरा किया जा सके।

उन्होंने माता वैष्णो देवी, काशी विश्वनाथ कॉरिडोर, उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम जन्मभूमि में बनाया गए भव्य श्रीराम मंदिर का उदाहरण देते हुए बताया कि हमें माता चिंतपूर्णी जी के विस्तारीकरण के लिए कम से कम 200 करोड़ रुपये सुनिश्चित करने चाहिए ताकि मंदिर व उसके आसपास के क्षेत्र में विकास को गति मिले और श्रद्धालुओं को एक छत के नीचे सभी सुविधाएं, हजारों श्रद्धालुओं को एक साथ बैठने की व्यवस्था उपलब्ध हो सके।

 

 

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *