Trailer से टकराई Bus, लगी आग, 41 की मौत

Written by

in

नई दिल्ली : दक्षिणी मैक्सिको में भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आई है। शुरुआती रिपोर्ट में हादसे में जान गंवाने वालों की लोगों की संख्या 41 के करीब है। इस सड़क हादसे में कई गंभीर रूप से घायल भी हुए हैं।  घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती किया गया है। 48 पैसेंजरों से भरी बस हाईवे पर ट्रेलर से भिड़ गई।

टक्कर होने के बाद बस में आग लग गई, जिसमें जलकर 41 लोग मारे गए। बस धू-धू कर जलकर राख हो गई। जानकारी के अनुसार बस कैनकन से टैबस्को की ओर जा रही थी। हादसा कैसे हुआ इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है। लेकिन कोमाल्काल्को के मेयर ओविडियो पेराल्टा ने हादसे की पुष्टि की और मृतकों के परिजनों से संवेदना व्यक्त की।

ताबास्को राज्य की सरकार ने हादसे की जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि बस पूरी तरह से जल गई है। ट्रेलर से टक्कर के बाद आग लग गई थी। हादसा शहर एस्कार्सेगा के पास हुआ। हादसे में मारे गए लोगों की पहचान करने के प्रयास किए जा रहे हैं। घायल यात्रियों की जान खतरे से बाहर है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *