Cylinder फटने से 2 मंजिला मकान में लगी आग, घरों के टूटे शीशे

Written by

in

रायपुरः बुढ़ेश्वर मंदिर के पास एक मकान में भीषण आग लग गई। आग से घर में रखे 2 सिलेंडर में जोरदार धमाका हुआ है। जिससे आग भड़क गई। फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। मामला पुरानी बस्ती थाना क्षेत्र का है। जिस मकान में आग लगी थी वह 2 मंजिला था और नीचे दुकान है। घर के नीचे बशीर खान का पान ठेला है। बशीर खान के मुताबिक आग लगी देख बुझाने की कोशिश की, लेकिन वह सफल नहीं हुआ। घबराकर वह जान बचाने के लिए दूसरी मंजिल से नीचे उतर आया।

आसपास रहने वाले लोगों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। घर में कपड़े और लकड़ी का सामान होने की वजह से आग तेजी से फैल गई। आग की तेज लपटें घर के बाहर खिड़की से आने लगी। मौके पर पहुंची पुरानी बस्ती थाना पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को घर के भीतर 2 सिलेंडर रखे होने की सूचना मिली। सिलेंडर फटने की आशंका को देखते आसपास से भीड़ को हटा लिया गया। आग बढ़ते ही घर के भीतर रखे 2 सिलेंडर एक के बाद एक 5 मिनट के भीतर फट गए। सिलेंडर ब्लास्ट होते ही आसपास के घरों के कांच टूट गए।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *