CM आतिशी ने दिया इस्तीफा, Amit Shah के घर पहुंचे कई नेता

Written by

in

नई दिल्लीः विधानसभा चुनाव के नतीजों के दूसरे दिन दिल्ली की मौजूदा मुख्यमंत्री आतिशी अपने पद से इस्तीफा दे दिया। वे सुबह 11 बजे LG सेक्रेट्रिएट पहुंचीं। जहां उन्होंने LG वीके सक्सेना को अपना इस्तीफा सौंप दिया। जिसके बाद LG ने 7वीं दिल्ली विधानसभा भंग करने अधिसूचना जारी की। आतिशी ने कालकाजी सीट पर बीजेपी के रमेश बिधूड़ी को 3,580 वोटों से हराया। हालांकि उनकी पार्टी 22 सीटों पर सिमट गई। वहीं, भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 26 साल बाद सत्ता में वापसी की। कांग्रेस को एक भी सीट पर जीत नहीं मिली।

इधर, BJP भी दिल्ली के अगले मुख्यमंत्री का नाम फाइनल करने अमित शाह के घर बैठक कर रही है। जेपी नड्‌डा गृहमंत्री के घर पहुंचे हैं। मोदी दो देशों के दौरे पर जा रहे हैं। दावा है दिल्ली CM का शपथ ग्रहण समारोह उनके लौटने के बाद ही होगा। इसमें भाजपा शासित राज्यों के CM शामिल हो सकते हैं।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *