भूकंप के झटकों से कांपी धरती, 7.5 रही तीव्रता

Written by

in

नई दिल्ली : होंडुरास में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया, जिससे कैरेबियन सागर और होंडुरास के उत्तर में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। यू.एस अटलांटिक या खाड़ी तट पर सुनामी की आशंका नहीं है। दक्षिण अमेरिकी देश होंडुरास के उत्तर में 7.5 तीव्रता का भूकंप आया।

जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज ने बताया कि जीएफजेड ने शुरुआत में भूकंप की तीव्रता 6.89 आंकी थी, लेकिन बाद में बताया कि भूकंप 10 किलोमीटर (6.21 मील) की गहराई पर आया, जिसकी तिव्रता 7.5 थी। यू.एस. सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा कि भूकंप के बाद कैरेबियन सागर और होंडुरास के उत्तर में सुनामी की चेतावनी दी गई है।

यू.एस. राष्ट्रीय सुनामी चेतावनी केंद्र ने कहा कि भूकंप के बाद यू.एस अटलांटिक या खाड़ी तट पर सुनामी की आशंका नहीं है। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने भूकंप के बाद प्यूर्टो रिको और वर्जिन द्वीप समूह के लिए भी चेतावनी जारी की।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *