Punjab News: Sidhu Moose Wala के दोस्त के घर पर हुई फायरिंग मामले में आरोपी गिरफ्तार, देखें वीडियो

Written by

in

 मानसाः पंजाबी दिवंगत गायक सिद्धू मूसेवाला के नजदीकी साथी के घर पर हमलावारों ने गोलियां चलाई थी। जानकारी के अनुसार मूसेवाला के साथी परगट सिंह के घर बाइक सवार बदमाशों ने फायरिंग की थी। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी। पुलिस ने सिद्धू मूसेवाला के करीबी साथी प्रगट सिंह के घर पर फायरिंग कर 30 लाख रुपए की फिरौती मांगने के मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

आरोपियों की पहचान अमृतपाल सिंह, सुखबीर उर्फ सोनी मान, जशनप्रीत सिंह और नूरप्रीत के तौर पर हुई है। जानकारी के अनुसार पुलिस ने आरोपियों को हिमाचल प्रदेश के डलहौजी से पकड़ा है। आरोपियों को अदालत में पेशकर चार दिन का पुलिस रिमांड हासिल किया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *