क्षय रोग मुक्त अभियान के अंतर्गत हरी झंडी दिखाकर वाहनों को किया रवाना

Written by

in

ऊना/सुशील पंडित: जिला अस्पताल ऊना के प्रांगण से मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संजीव वर्मा ने 100 दिवसीय  क्षय रोग मुक्त अभियान के अंतर्गत हरी झण्डी दिखाकर निक्षय बाहन व् दो पहिया वाहनों को रवाना किया।

इस  उपलक्ष्य पर जानकारी देते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ संजीव वर्मा ने बताया कि 7 दिसम्बर 2024  से 100 दिन के लिए राज्य सरकार के दिशा निर्देशों के अंतर्गत एक विशेष अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अभियान के अंतर्गत आज विशेष तौर पर निक्षय बाहन व् दो पहिया वाहनों को घर- घर तक क्षय रोग वारे जानकारी देने हेतु रवाना किया गया है ताकि आम जनमानस को क्षय रोग के लक्षणों सम्बन्धी जानकारी जैसे खांसी होना, शाम के समय बुखार का होना , बलगम आना , बलगम के साथ खून का आना, साँस फूलना छाती में दर्द होना जैसे लक्षणों बाले जनसमूह को क्षय रोग की जाँच करबाने हेतु प्रेरित करना ताकि समय रहते इन सम्भावित लोगों की जाँच सुनिश्चित की जा सके और यदि किसी को क्षय रोग है तो उसका जल्द से जल्द उपचार भी किया जा सके ।

उन्होंने कहा की हिमाचल प्रदेश सरकार ने हिमाचल को क्षय रोग मुक्त बनाने के लिए इस अभियान का आरम्भ किया है। इस अभियान के अंतर्गत आशा वर्कर के माध्यम से घर-घर जाकर क्षय रोग के सम्भावित आम जनमानस की जानकारी लेना व उनके बलगम के सैंपल घर से आशा वर्कर के माध्यम से लिए जायेंगे व जांच की जाएगी। इसके साथ-साथ हर गांव में निक्षय शिवर का भी आयोजन किया जा रहा है। जिसमें पंचायती राज विभाग सहित सभी विभागों से इस अभियान में बढ़ – चढ़ कर  भाग लेने का आह्वान भी किया है। जिला के लगभग सभी विभागों  द्वारा क्षय रोग मुक्ति को लेकर शपथ लेने का आह्वान भी किया है

इस अभियान के अंतर्गत अभी तक जिला ऊना में 35845  संभावित लोगों की जांच की जा चुकी है और 75000 से ज्यादा लोगों की जांच का लक्ष्य रखा गया है अभी तक इस अभियान के अंतर्गत 10 क्षय रोगी दर्ज किए गए और उनका इलाज भी शुरू कर दिया गया है। उन्होंने आम जनमानस व सभी विभागों से इस अभियान को सफल बनाने में अपना सहयोग देने का आह्वान दोहराया है ताकि इस अभियान को ज्यादा से ज्यादा  सफल बनाया जा सके ।

इस मौके पर चिकित्सा अधीक्षक डॉ संजय मनकोटिया , जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ सुखदीप सिंह सिद्धू , जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ विशाल ठाकुर,    डी. आर . टी . वी . & एच.आई. वी. समन्वयक गुलशन कुमार , कार्यक्रम समन्वयक राकेश ठाकुर, सुपरवाइजर संदीप धीर सहित कई कर्मचारी व अधिकारी उपस्थित थे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *