Punjab News: दो कारों की टक्कर में महिला की मौत, 3 गंभीर घायल

Written by

in

तालवंडी साबो: तालवंडी साबो-बठिंडा मुख्य मार्ग पर गांव जीवन सिंह वाला के पास दो कारों के बीच टक्कर होने की खबर सामने आई है। इस हादसे में तीन व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए और एक महिला की मौत हो गई। तालवंडी साबो पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई शुरु कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार, तालवंडी साबो निवासी सतनाम सिंह सत्तू का परिवार जिसमें उनकी पत्नी अमृजीत कौर, पुत्र अमरदीप सिंह और बेटी मनजिंदर कौर शामिल थीं, जो सुबह अपनी कार से फिरोजपुर में शादी समारोह में जा रहे थे कि घने कोहरे के कारण गांव जीवन सिंह वाला लसाड़ा नाले के पास उनकी कार फंस गई। मिली जानकारी के अनुसार तेज रफ्तार होंडा कार से उनकी कार की टक्कर हो गई। इस भीषण हादसे में दोनों कारों में सवार चार व्यक्ति गंभीर रुप से घायल हो गए। घायलों को सड़क सुरक्षा फोर्स की मदद से एंबुलेंस 108 के माध्यम से पहले स्थानीय सिविल अस्पताल लाया गया।

लेकिन हालत गंभीर होने के कारण सभी को बठिंडा रैफर कर दिया गया। जहां अमृजीत कौर (51) को डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जबकि अमरदीप सिंह, मनजींदर कौर और होंडा कार चालक गुरजीत सिंह निवासी कोटकपुरा का इलाज जारी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *