Delhi CM पद के उम्मीदवार के लिए BJP का मंथन हुआ शुरू

Written by

in

नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली मे लगभग तीन दशकों बाद भाजपा ने जीत हासिल की है। जानकारी के मुताबिक इस समय दिल्ली मे ओर से एक विशेष बैठक का आयोजन किया गया है। जिसमे भाजपा के सीएम के नाम पर चर्चा शुरू हो चुकी है। पीएम मोदी के अमेरिका दौरे के बाद शपथ समारोह संभव हो सकता है। बैठक में जेपी नड्‌डा, संगठन महामंत्री बीएल संतोष, दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत तमाम नेता मौजूद हैं।

दिल्ली मे भाजपा के विधायकों की यह पहली बैठक है। वही आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी ने सीएम पद से इस्तीफा दे दिया है। जिसके बाद उप-राज्यपाल वीके सक्सेना ने विधानसभा भंग कर दी है। दिल्ली चुनाव मे भाजपा ने 70 में से 48 सीटें जीतकर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। जबकि देश की सबसे पार्टी कहलाने वाली कांग्रेस एक भी सीट नहीं जीत पाई।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *