Punjab News: Model Town में Lyallpur Sweets से नगदी लेकर बाइक सवार फरार, देखें वीडियो

Written by

in

लुधियानाः जिल के पॉश इलाके मॉडल टाउन में चोरी की घटना सामने आई है। जहां बेखौफ बाइक सवार चोर लायलपुर स्वीट्स की दुकान से नगदी लेकर फरार हो गए। घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। चोरों ने बड़ी चालाकी से दुकान का शटर तोड़ा और महज कुछ ही मिनटों में तिजौरी से 15 हजार रुपये की नकदी लेकर फरार हो गए। मामले की जानकारी देते हुए दुकान मालिक कपिल खरबंदा ने बताया कि रोज की तरह दुकान सुबह खुलने वाली थी।

करीब 7 बजे उनके वर्कर का फोन आया जिसने बताया कि दुकान का शटर टूटा हुआ है और सामने का कांच बिखरा पड़ा है। सूचना मिलते ही कपिल खरबंदा मौके पर पहुंचे। जब उन्होंने अंदर जाकर देखा तो काउंटर के पास रखा गल्ला टूटा हुआ था और उसमें रखी 15 हजार रुपये की नकदी गायब थी। घटना के बाद जब सीसीटीवी फुटेज खंगाली गई तो फुटेज में दिख रहा है कि दो युवक पल्सर बाइक पर सवार होकर दुकान के बाहर रुकते हैं।

एक चोर के हाथ में लकड़ी का भारी डंडा था। जिसे शटर को ऊपर की ओर झटका दिया और कांच तोड़कर नीचे से दुकान के भीतर घुस गया। अंदर घुसते ही चोर सीधा काउंटर की तरफ गया गल्ला तोड़ा और कैश समेटकर बाहर खड़े अपने साथी के साथ फरार हो गया। थाना मॉडल टाउन पुलिस का कहना है कि सीसीटीवी फुटेज में 2 संदिग्ध पल्सर बाइक पर नजर आ रहे हैं। इलाके के अन्य कैमरों की भी जांच की जा रही है। पुलिस की टीमें सक्रिय हैं और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *