MahaKumbh पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने लगाई डुबकी, देखें वीडियो

Written by

in

प्रयागराजः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सोमवार को महाकुंभ पहुंचकर संगम में 3 डुबकी लगाई। जिसके बाद उन्होंने भगवान सूर्य को अर्घ्य दिया। स्नान से पहले राष्ट्रपति ने मां गंगा को पुष्प अर्पित किए। इसके बाद गंगा की पूजा और आरती की। अक्षयवट और लेटे हनुमान मंदिर में दर्शन-पूजन करेंगी। राष्ट्रपति के साथ सीएम योगी और राज्यपाल आनंदीबेन पटेल भी हैं। राष्ट्रपति का हेलिकॉप्टर सोमवार सुबह साढ़े 9 बजे बमरौली एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। यहां राज्यपाल आनंदी बेन पटेल और सीएम योगी ने स्वागत किया। वहां से अरैल पहुंचीं, फिर बोट से संगम पहुंचीं और स्नान किया। राष्ट्रपति शाम 4 बजे तक प्रयागराज में रहेंगी। द्रौपदी मुर्मू देश की दूसरी राष्ट्रपति हैं, जिन्होंने महाकुंभ में स्नान किया। इससे पहले, 1954 में देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने भी महाकुंभ में स्नान किया था। प्रयागराज शहर में जबरदस्त भीड़ है। इसे देखते अरैल घाट से संगम तक बोट बंद की गई है। इसके अलावा, संगम स्टेशन को 14 फरवरी तक बंद कर दिया गया है। प्रयागराज जंक्शन पर भीड़ को मैनेज करने के लिए इमरजेंसी क्राउड मैनेजमेंट प्लान लागू किया गया है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *