Home National तेज रफ्तार थार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, गोद लिए बच्चे के साथ महिला कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

तेज रफ्तार थार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, गोद लिए बच्चे के साथ महिला कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

0
तेज रफ्तार थार चालक ने ऑटो को मारी टक्कर, गोद लिए बच्चे के साथ महिला कूदकर बचाई जान, देखें वीडियो

कुशीनगरः उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले में फाजिलनगर मार्ग पर तेज रफ़्तार थार का कहर देखने को मिला। मिली जानकारी के अनुसार थार चालक को पुलिस के रोकने की कोशिश की। इस दौरान थार चालक ने गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और सामने आने वाले वाहनों को टक्कर मारते हुए भाग निकला। इस दौरान एक ऑटो में बैठी महिला ने अपने दूधमुंहे बच्चे के साथ कूदकर जान बचाई। तेज रफ्तार थार की टक्कर से ऑटो पीछे की ओर घिसट गया। इसके बाद थार ने सड़क किनारे खड़ी एक अन्य कार को भी टक्कर मारी।

घटना को लेकर प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि गोला बाजार से पुरानी फाजिलनगर रोड पर दो सिपाही बाइक से थार का पीछा कर रहे थे। सिपाहियों ने गाड़ी के शीशे पर हाथ मारकर उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन चालक ने गति कम करने के बजाय और तेज कर दी। वारदात सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

सीसीटीवी फुटेज में साफ दिखाई दे रहा है कि टक्कर लगते ही ऑटो में बैठी एक महिला अपने दूधमुंहे बच्चे को गोद में लेकर चलती गाड़ी से कूद जाती है, जिससे उसकी और बच्चे की जान बच पाती है। वीडियो में एक युवक गुस्से में थार पर पत्थर फेंकते हुए भी नजर आता है। हालांकि थार चालक गाड़ी लेकर फरार होने में कामयाब हो जाता है। कसया थाना प्रभारी अभिनव मिश्रा ने बताया कि मामला संज्ञान में है और विधिक कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल थार और उसका चालक पुलिस की पकड़ से बाहर हैं, लेकिन सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पहचान कर तलाश तेज कर दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here