जानकारी मुताबिक, ज्योति नायक पुलिस टीम के साथ किसान चौक से पेट्रोलिंग करते हुए रमेश चौक के पॉइंट की ओर जा रही थीं, तभी एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को चौक पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन पलट गई। इस दौरान ड्राइवर के साइड वाली सीट पर बैठी एसएचओ ज्योति का सिर बुरी तरह से दब गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, टक्कर मारने वाली कार कुछ मीटर आगे टकराकर रुक गई जिससे चालक घायल हो गया। शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया टक्कर मारने वाली कार हरियाणा नंबर की है। ड्राइवर बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी और कार चालक भी गंभीर घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही एसपी अमृता दुहन सहित पुलिस के अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।तेज र/फ्ता/र कार ने पुलिस पेट्रोलिंग वैन को मारी जोरदार ट/क्क/र महिला थाना प्रभारी की मौ/त 2 घा/यल#Encounternews #HighSpeedCar #BreakingNews #PoliceOfficer #IndiaNews #TragicIncident #LatestUpdate #LawAndOrder pic.twitter.com/1Gn6eWQX5i
— Encounter India (@Encounter_India) February 11, 2026