Home National मामा की बेटी से शादी करवाने की जिद्द को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 1 घंटा हंगामा करने के बाद कूदा, देखें वीडियो

मामा की बेटी से शादी करवाने की जिद्द को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 1 घंटा हंगामा करने के बाद कूदा, देखें वीडियो

0
मामा की बेटी से शादी करवाने की जिद्द को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 1 घंटा हंगामा करने के बाद कूदा, देखें वीडियो
कन्नौजः जिले के गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है जहां, एक युवक की जिद्द के चलते उसके पूरे परिवार को मुश्किलों का सामना करना पड़ा। दरअसल, मामा की बेटी से शादी की मांग को लेकर एक युवक मोबाइल टॉवर पर चढ़ गया और एक घंटा ड्रामा करता रहा। जब ग्रामीणों और पुलिस ने उसे नीचे उतारने की कोशिश की, तो अचानक टावर से उसका बैलेस बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। उसे तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताया गया कि जिस लड़की से वह प्यार करता था, उसकी कल बरात आनी है। जानकारी मुताबिक, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग अंतर्गत गांव पुराभोज में हरदोई के ऊंचा गांव निवासी सुमित (27) उर्फ डिग्री अपने मामा की बेटी से विवाह करना चाहता था, लेकिन हाल ही में उसकी मामा की बेटी की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई और कल बरात आनी थी। इस घटना से वह गहरे सदमे और मानसिक तनाव में था। अपनी बात मनवाने को लेकर सुमित बुधवार सुबह करीब 8 बजे गांव में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित लगातार भावनात्मक बातें कर रहा था और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। इसी दौरान वह 25 मीटर ऊंचे टावर से कूद गया। गिरने से सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल उसे गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित नशे का आदी था और घटना के दिन सुबह भी उसने शराब का सेवन किया था। मृतक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।        

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here