Home National तेज रफ्तार कार ने पुलिस पेट्रोलिंग वैन को मारी जोरदार टक्कर, महिला थाना प्रभारी की मौत, 2 घायल, देखें CCTV

तेज रफ्तार कार ने पुलिस पेट्रोलिंग वैन को मारी जोरदार टक्कर, महिला थाना प्रभारी की मौत, 2 घायल, देखें CCTV

0
तेज रफ्तार कार ने पुलिस पेट्रोलिंग वैन को मारी जोरदार टक्कर, महिला थाना प्रभारी की मौत, 2 घायल, देखें CCTV
श्रीगंगानगरः शहर में एक तेज रफ्तार कार द्वारा पुलिस पेट्रोलिंग वैन को टक्कर मारने का मामला सामने आया है जिसमें महिला पुलिस ऑफिसर की मौत हो गई। हादसे में 2 लोग गंभीर घायल हुए हैं। हादसा श्रीगंगानगर शहर में पायल थियेटर रोड स्थित चौराहे पर सुबह 4 बजे हुआ। जानकारी मुताबिक, ज्योति नायक पुलिस टीम के साथ किसान चौक से पेट्रोलिंग करते हुए रमेश चौक के पॉइंट की ओर जा रही थीं, तभी एक गाड़ी ने उनकी गाड़ी को चौक पर जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि पुलिस वैन पलट गई। इस दौरान ड्राइवर के साइड वाली सीट पर बैठी एसएचओ ज्योति का सिर बुरी तरह से दब गया और उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं, टक्कर मारने वाली कार कुछ मीटर आगे टकराकर रुक गई जिससे चालक घायल हो गया। शहर कोतवाल पृथ्वीपाल सिंह ने बताया टक्कर मारने वाली कार हरियाणा नंबर की है। ड्राइवर बीकानेर के खाजूवाला क्षेत्र का बताया जा रहा है। हादसे में एक अन्य पुलिसकर्मी और कार चालक भी गंभीर घायल हुए हैं। सूचना मिलते ही एसपी अमृता दुहन सहित पुलिस के अधिकारी घटनास्थल और अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच शुरू की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here