जानकारी मुताबिक, गुरसहायगंज कोतवाली क्षेत्र की चौकी सराय प्रयाग अंतर्गत गांव पुराभोज में हरदोई के ऊंचा गांव निवासी सुमित (27) उर्फ डिग्री अपने मामा की बेटी से विवाह करना चाहता था, लेकिन हाल ही में उसकी मामा की बेटी की शादी किसी अन्य युवक से तय हो गई और कल बरात आनी थी। इस घटना से वह गहरे सदमे और मानसिक तनाव में था। अपनी बात मनवाने को लेकर सुमित बुधवार सुबह करीब 8 बजे गांव में स्थित एक मोबाइल टावर पर चढ़ गया। टावर पर चढ़ने की सूचना मिलते ही गांव के कई लोग मौके पर पहुंच गए और उसे नीचे उतरने के लिए समझाने का प्रयास करने लगे। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित लगातार भावनात्मक बातें कर रहा था और किसी की बात सुनने को तैयार नहीं था। इसी दौरान वह 25 मीटर ऊंचे टावर से कूद गया। गिरने से सुमित गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर यूपी 112 पुलिस टीम मौके पर पहुंची और तत्काल उसे गुरसहायगंज सीएचसी में भर्ती कराया गया। चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि सुमित नशे का आदी था और घटना के दिन सुबह भी उसने शराब का सेवन किया था। मृतक के पिता की पहले ही मृत्यु हो चुकी है, जिससे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं पुलिस ने मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।मामा की बेटी से शादी करवाने की जिद्द को लेकर टावर पर चढ़ा युवक, 1 घंटा हं/गा/मा करने के बाद कू/दा#encounternews #FamilyDispute #TowerIncident #YouthDrama #PublicDrama #BreakingNews #PoliceAction #IndiaNews #HighVoltageDrama #LatestUpdate pic.twitter.com/maYWRbdLW7
— Encounter India (@Encounter_India) February 11, 2026